जिला कपूरथला में लगाए जा रहे आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी के फ्री आयुष कैंपों का लाभ लें मरीज : डा. परमिंदर कौर

गवाड़ा, 11 सितंबर (भूपिंदर सिंह) डायरेक्टर आयुर्वेद पंजाब के दिशा-निर्देशों के तहत जिला कपूरथला में 10 फ्री आयुष कैंप लगाए जा रहे हैं। अधिक जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अफसर डॉ. परमिंदर कौर ने बताया कि इन आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक के फ्री आयुष कैंपों में जरूरतमंद मरीजों का चेकअप करके फ्री दवाइयां दी जाएंगी।

blank

उन्होंने बताया कि पेट के रोगों, जोड़ों के दर्द, चमड़ी के रोगों के अलावा महिला रोग, ब्लड प्रेशर और खांसी आदि मौसमी बीमारियों से पीडि़त मरीज इन कैंपों का भरपूर लाभ ले सकते हैं। कैंप में आए मरीजों को शरीर की प्रकृति और मौसम के मुताबिक आहार-विहार में बदलाव संबंधी बहुमूल्य जानकारी भी दी जाएगी और साथ ही योग एवं प्राणायाम के लाभ भी बताए जाएंगे, ताकि व्यक्ति शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रह सके।

vstc

इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र सिविल अस्पताल फगवाड़ा के डॉ. राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कड़ी के तहत स्वास्थ्य केंद्र फगवाड़ा की ओर से पहला कैंप सोमवार 14 सितंबर को नई दाना मंडी होशियारपुर रोड और दूसरा कैंप 16 सितंबर दिन बुधवार को बस स्टैंड फगवाड़ा में लगाया जाएगा। इसके अलावा 2 अन्य कैंप भी फगवाड़ा के विभिन्न स्थानों पर लगाये जायेंगे। उन्होंने समूह फगवाड़ा वासियों को इन फ्री कैंपों का भरपूर लाभ लेने का खुला निमंत्रण भी दिया।

  • Related Posts

    ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਸਿਰ ਸਜਿਆ ਫਗਵਾੜਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਦਾ ਤਾਜ

    ਫਗਵਾੜਾ 11 ਸਤੰਬਰ (ਆਸ਼ੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ) ਫਗਵਾੜਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਦੀ ਸਾਲ 2026-27 ਲਈ ਅੱਜ ਹੋਈ ਚੋਣ ਦੇ ਨਤੀਜਿਆਂ ਅਨੁਸਾਰ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨੂੰ ਬਾਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੁਣ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।…

    फगवाड़ा के माना राम बौली मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में लगाया गया विशाल भंडारा

    फगवाड़ा 9 सितंबर (आशीष शर्मा)श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में फगवाड़ा के चाहल नगर चौक स्थित प्रसिद्ध मंदिर माना राम बौली में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से विशाल भंडारे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error:Content is protected !!