
- स. भुंगरनी ने पार्टी लीडरशिप का जताया आभार ; 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर हुई विचार-विमर्श
फगवाड़ा 9 सितंबर (भूपिंदर सिंह) शिरोमणि अकाली दल (ब) के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अवतार सिंह भुंगरनी ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी के मुख्य कार्यालय में पहुंचकर पार्टी हाईकमान का अपनी नियुक्ति के लिये आभार व्यक्त किया। इस दौरान पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. दलजीत सिंह चीमा द्वारा सरदार अवतार सिंह भुंगरनी को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

सरदार भुंगरनी के साथ एस.सी. विंग पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष ठेकेदार बलजिंदर सिंह तथा कपूरथला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणजीत सिंह संदल भी मौजूद थे। डा. दलजीत सिंह चीमा ने सरदार भुंगरनी तथा ठेकेदार बलजिन्द्र सिंह को पार्टी की चढ़दी कला और मजबूती के लिए पूरी समर्पित होकर काम करने के लिये कहा।

इस दौरान पंजाब की मौजूदा राजनीतिक स्थिति तथा 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर भी नेताओं के बीच विचार-विमर्श हुआ। सरदार अवतार सिंह भुंगरनी और ठेकेदार बलजिन्द्र सिंह ने बताया कि डा. दलजीत सिंह चीमा के साथ पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा भविष्य की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।

उन्होंने कहा कि वे पार्टी की चढ़दी कला और मजबूती के लिए हमेशा वचनबद्ध रहेंगे तथा पार्टी द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। इस अवसर पर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सरदार अर्शदीप सिंह क्लेर तथा कार्यालय प्रभारी सरदार हरिंदर सिंह ने भी सरदार अवतार सिंह भुंगरनी का मुंह मीठा करवाते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
