लायन गुरदीप सिंह कंग ने जरूरतमंद श्वास रोगी को उपयोग के लिए भेंट किया ऑक्सीमीटर

  • कहा- जरूरतमंदों की हरसंभव सहायता करना ही लायंस क्लब फगवाड़ा प्राइड का उद्देश्य

गवाड़ा 6 सितंबर (भूपिंदर सिंह) लायंस क्लब फगवाड़ा प्राइड के चार्टर प्रधान एवं लायंस इंटरनेशनल 321-डी के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन (यूथ) लायन गुरदीप सिंह कंग एम.जे.एफ. द्वारा एक जरूरतमंद सांस के मरीज को ऑक्सीमीटर भेंट किया गया। लायन गुरदीप सिंह कंग ने बताया कि यह ऑक्सीमीटर कोविड-19 महामारी के दौरान लायंस इंटरनेशनल 321-डी के तत्कालीन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जी.एस. सेठी द्वारा उन्हें उपलब्ध करवाया गया था,

blank

ताकि फगवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में सांस लेने में दिक्कत महसूस कर रहे जरूरतमंद मरीजों को आवश्यकता के समय यह सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान परेशानी का सामना कर रहे मरीजों के लिए ऑक्सीमीटर बेहद उपयोगी साबित हुआ था। उस समय अस्पतालों में हर बार यह सुविधा प्राप्त करना परिवारों के लिए अतिरिक्त खर्च का कारण बनता था तथा मरीज के परिवार के सदस्यों के भी वायरस की चपेट में आने का खतरा बना रहता था।

vstc

लायन कंग ने बताया कि कोविड-19 के बाद भी सांस से संबंधित विभिन्न बीमारियों से पीडि़त मरीजों के लिए यह उपकरण काफी उपयोगी साबित हो रहा है। जरूरतमंद मरीजों को यह ऑक्सीमीटर बिना किसी शुल्क के नि:शुल्क उपयोग के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि यदि किसी मरीज को ऑक्सीमीटर की आवश्यकता हो तो वह उनसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकता है।

blank

उन्होंने कहा कि लायंस क्लब फगवाड़ा प्राइड एक अग्रणी समाजसेवी संस्था के रूप में लोक कल्याण के कार्यों के लिए लगातार प्रयासरत है तथा क्लब का प्रत्येक सदस्य समाज सेवा में अपना योगदान दे रहा है। इस अवसर पर लायन सतविंदर सिंह जस्सल, हरविंदर सिंह सग्गू, राजेश कुमार भारत मेडिकल हॉल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिला कपूरथला में लगाए जा रहे आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी के फ्री आयुष कैंपों का लाभ लें मरीज : डा. परमिंदर कौर

    फगवाड़ा, 11 सितंबर (भूपिंदर सिंह) डायरेक्टर आयुर्वेद पंजाब के दिशा-निर्देशों के तहत जिला कपूरथला में 10 फ्री आयुष कैंप लगाए जा रहे हैं। अधिक जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी…

    ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਸਿਰ ਸਜਿਆ ਫਗਵਾੜਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਦਾ ਤਾਜ

    ਫਗਵਾੜਾ 11 ਸਤੰਬਰ (ਆਸ਼ੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ) ਫਗਵਾੜਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਦੀ ਸਾਲ 2026-27 ਲਈ ਅੱਜ ਹੋਈ ਚੋਣ ਦੇ ਨਤੀਜਿਆਂ ਅਨੁਸਾਰ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨੂੰ ਬਾਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੁਣ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error:Content is protected !!