बार एसोसिएशन चुनाव में सरगर्मियां तेज: निरंतर सेवा और विकास कार्यों के दम पर एडवोकेट धनदीप कौर ने पेश की मजबूत दावेदारी

फगवाड़ा, 5 सितंबर (आशीष शर्मा) बार एसोसिएशन फगवाड़ा के आगामी चुनावों को लेकर कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं, जिसके तहत लगातार दो बार जनरल सेक्रेटरी रह चुकीं एडवोकेट धनदीप कौर ने विकास और कल्याणकारी एजेंडे के साथ अपनी दावेदारी पेश की है।

vstc

चुनावी परिचर्चा के दौरान एडवोकेट धनदीप कौर ने कहा कि वर्ष 2016 से बार की निरंतर सेवा करते हुए उन्हें पहले दो बार एग्जीक्यूटिव सदस्य, फिर सर्वसम्मति से फाइनेंस सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी के रूप में सेवा का अवसर मिला। इसके बाद वकीलों के भरोसे की बदौलत वह वर्ष 2023 से लगातार दो बार जनरल सेक्रेटरी पद पर रहकर बार के विकास कार्यों को आगे बढ़ाती रही हैं।

blank

उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल के दौरान महिला वकीलों के लिए अलग से आधुनिक फर्निशिंग वाले लेडीज बार रूम का निर्माण, कॉमन बार रूम के पास इंटरलॉकिंग टाइल सड़क, नई सीवरेज व्यवस्था, एलएडीसी (LADC) सिस्टम के विरोध में वकीलों के हितों की पैरवी और एक्शन प्लान केसों की संख्या 160 से घटाकर 120 पर लाने में सक्रिय भूमिका निभाई गई।

blank

भविष्य की रूपरेखा साझा करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में युवा वकीलों के लिए नए चैंबरों का प्रबंध, महिला व पुरुष अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक वॉशरूम, पीने के साफ पानी की व्यवस्था और बार रूम में शांत व गरिमामय माहौल स्थापित करना शामिल है। उन्होंने समस्त सीनियर व युवा वकील साथियों से अपील की कि बार की मजबूती, एकता और निरंतर विकास के लिए उन्हें अपना बहुमूल्य वोट और समर्थन देकर सेवा का अवसर प्रदान करें।

  • Related Posts

    जिला कपूरथला में लगाए जा रहे आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी के फ्री आयुष कैंपों का लाभ लें मरीज : डा. परमिंदर कौर

    फगवाड़ा, 11 सितंबर (भूपिंदर सिंह) डायरेक्टर आयुर्वेद पंजाब के दिशा-निर्देशों के तहत जिला कपूरथला में 10 फ्री आयुष कैंप लगाए जा रहे हैं। अधिक जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी…

    ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਸਿਰ ਸਜਿਆ ਫਗਵਾੜਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਦਾ ਤਾਜ

    ਫਗਵਾੜਾ 11 ਸਤੰਬਰ (ਆਸ਼ੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ) ਫਗਵਾੜਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਦੀ ਸਾਲ 2026-27 ਲਈ ਅੱਜ ਹੋਈ ਚੋਣ ਦੇ ਨਤੀਜਿਆਂ ਅਨੁਸਾਰ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨੂੰ ਬਾਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੁਣ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error:Content is protected !!