पतंजलि योग पीठ की ओर से सरकारी मिडल स्कूल धर्मकोट में मनाया शिक्षक दिवस

  • मुख्य अध्यापिका सहित टीचिंग स्टाफ को किया सम्मानित, योग के महत्व से भी करवाया परिचित

गवाड़ा 7 सितंबर (भूपिंदर सिंह) भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग पीठ और महिला पतंजलि योग की ओर से सरकारी मिडल स्कूल धर्मकोट, फगवाड़ा में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और सम्मान की भावना के साथ मनाया गया। समारोह के दौरान स्कूल की मुख्य अध्यापिका राजप्रीत कौर सहित समूह अध्यापकों को फूलमालाएं पहना कर तथा उपहार भेंट करके शिक्षा के प्रति उनकी बहुमूल्य सेवाओं की सराहना की गई और उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह के दौरान योग विशेषज्ञ बेबी राजबीर सैनी ने स्कूल के विद्यार्थियों को विभिन्न योग आसनों का अभ्यास करवाया। विद्यार्थियों ने भी योग के प्रति विशेष रुचि का प्रदर्शन करते हुए बड़े उत्साह से योग अभ्यास में हिस्सा लिया।

blank

पतंजलि योग पीठ के जिला प्रभारी दीपक खोसला, तहसील प्रभारी नंद सोनी और जिला मीडिया प्रभारी राधिका सरीन सहित अन्य सदस्यों की ओर से योग के प्रचार-प्रसार के लिए योग विशेषज्ञ बेबी राजबीर सैनी को सम्मान स्वरूप रेंजर साइकिल भेंट की गई। राजबीर सैनी और उनकी माता योग ट्रेनर सरबजीत सैनी ने इस सुंदर उपहार के लिए संस्था का धन्यवाद किया। जिला प्रभारी दीपक खोसला ने विद्यार्थियों को योग और रोजाना कसरत के महत्व से परिचित करवाते हुए स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

blank

योग ट्रेनर देव कालिया ने भी विशेष तौर पर उपस्थित होकर शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने और समाज की बेहतरी में शिक्षकों की भूमिका को प्रशंसनीय बताया। अंत में समारोह के आयोजकों की ओर से तहसील प्रभारी नंद सोनी और स्कूल की मुख्य अध्यापिका ने समूह गणमान्यों का समारोह को सफल बनाने में सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर समाज सेवक रमन नेहरा, योग विशेषज्ञ सरबजीत सैनी और शरणजीत कौर, सीमा सूरी, राजिंदर करवल, पार्षद बीरा राम वलजोत, बलवंत राय बिल्लू, रजनीश पसरीचा, भोला, चंचल सेठ, नंदू शिंदे और विनोद शर्मा, बिंदर बद्धन, महिंदर पाल धर्मकोट, मोहिंदर वलजोत सहित पतंजलि योग पीठ और अन्य संस्थाओं के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिला कपूरथला में लगाए जा रहे आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी के फ्री आयुष कैंपों का लाभ लें मरीज : डा. परमिंदर कौर

    फगवाड़ा, 11 सितंबर (भूपिंदर सिंह) डायरेक्टर आयुर्वेद पंजाब के दिशा-निर्देशों के तहत जिला कपूरथला में 10 फ्री आयुष कैंप लगाए जा रहे हैं। अधिक जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी…

    ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਸਿਰ ਸਜਿਆ ਫਗਵਾੜਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਦਾ ਤਾਜ

    ਫਗਵਾੜਾ 11 ਸਤੰਬਰ (ਆਸ਼ੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ) ਫਗਵਾੜਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਦੀ ਸਾਲ 2026-27 ਲਈ ਅੱਜ ਹੋਈ ਚੋਣ ਦੇ ਨਤੀਜਿਆਂ ਅਨੁਸਾਰ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨੂੰ ਬਾਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੁਣ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error:Content is protected !!