डाक्टर कहते हैं हरी सब्जियां और फल खाओ, फल-सब्जियां कहते हैं पैसा नहीं तो हाथ मत लगाओ : नरेन्द्र दत्त शर्मा

* कहा: जीएसटी की दर कम होने से महंगाई परपाया जा सकता है काबू
* पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में लाया जाए, केन्द्र सरकार को लिखे पत्र

गवाड़ा 5 सितंबर ( आशीष शर्मा ) नगर निगम रिटायर्ड कर्मचारी यूनियन फगवाड़ा के उपाध्यक्ष नरेंद्र दत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तथा जीएसटी काउंसिल को पत्र लिखकर पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि पेट्रोल-डीजल पर जीएसटी की दर को कम रखा जाता है तो इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है और महंगाई पर भी काफी हद तक काबू पाया जा सकता है।

vstc

नरेंद्र शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने फिलहाल पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा हुआ है, जिसके चलते इनके दामों में अपेक्षित कमी नहीं हो पाई है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने का सीधा असर परिवहन लागत पर पड़ता है और आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई महंगी होने के कारण इसका बोझ आखिरकार आम उपभोक्ता की जेब पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि फल, सब्जियों तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं के दामों में आम आदमी को अपेक्षित राहत नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारों को जमाखोरों तथा कालाबाजारी करने वालों पर भी नकेल कसने की जरूरत है,

blank

ताकि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित किया जा सके और आम आदमी को राहत मिल सके। नरेंद्र दत्त शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत की स्लैब को खत्म करने के फैसले की प्रशंसा करते हुए कहा कि 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की जीएसटी दरों को लागू करना केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि है। हालांकि उन्होंने कहा कि सवाल यह भी उठता है कि जीएसटी दरों में बदलाव के बावजूद बड़ी कंपनियों ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अब तक अपेक्षित कटौती क्यों नहीं की है। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आज भी आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं।

blank

केंद्र और प्रदेश सरकारों को इस ओर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है, ताकि जीएसटी दरों में की गई कटौती का वास्तविक लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंच सके। शर्मा ने व्यंग्य करते हुए कहा, डॉक्टर कहते हैं कि सेहत ठीक करने के लिए हरी सब्जियां और फल खाओ, लेकिन हरी सब्जियां और फल कहते हैं कि जब तक तुम्हारी जेब में भारी रकम नहीं है, हमें हाथ मत लगाओ। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए महंगाई के इस दौर में घर का गुजारा करना भी मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को भी अलग से पत्र लिखा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्रीय मंत्री पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जीएसटी की कम दर लागू करवाने के मामले में उचित मध्यस्थता करेंगे। इस अवसर पर राजकुमार, जनक राज शर्मा, रमन अग्रवाल, चैन सिंह, त्रिलोक सिंह, अशोक कुमार, परमजीत, दलवीर सिंह, परवीन कुमारी, अशोक जोगा, तरसेम लाल रामलाल, भूरी सिंह, राम आसरा आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिला कपूरथला में लगाए जा रहे आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी के फ्री आयुष कैंपों का लाभ लें मरीज : डा. परमिंदर कौर

    फगवाड़ा, 11 सितंबर (भूपिंदर सिंह) डायरेक्टर आयुर्वेद पंजाब के दिशा-निर्देशों के तहत जिला कपूरथला में 10 फ्री आयुष कैंप लगाए जा रहे हैं। अधिक जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी…

    ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਸਿਰ ਸਜਿਆ ਫਗਵਾੜਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਦਾ ਤਾਜ

    ਫਗਵਾੜਾ 11 ਸਤੰਬਰ (ਆਸ਼ੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ) ਫਗਵਾੜਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਦੀ ਸਾਲ 2026-27 ਲਈ ਅੱਜ ਹੋਈ ਚੋਣ ਦੇ ਨਤੀਜਿਆਂ ਅਨੁਸਾਰ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨੂੰ ਬਾਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੁਣ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error:Content is protected !!