के.एल. चांद वेलफेयर ट्रस्ट ने शाम नगर के जरूरतमंद को भेंट की व्हील चेयरजरूरतमंदों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने का प्रयास सराहनीय : मलकीयत सिंह रगबोत्रा

गवाड़ा 2 सितंबर (आशीष शर्मा) के.एल. चांद वेलफेयर ट्रस्ट यू.के. की पंजाब इकाई द्वारा प्रदेश कोऑर्डिनेटर राजिंदर कुमार बंटी के नेतृत्व में दिव्यांगों की संभव सेवा-सहायता की श्रृंखला के तहत फगवाड़ा के मोहल्ला शाम नगर की गली नंबर 3 में एक जरूरतमंद दिव्यांग को उसके घर पहुंचकर व्हीलचेयर भेंट की गई। इस दौरान ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा के प्रधान सरदार मलकीयत सिंह रगबोत्रा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे, जबकि पार्षद अमनदीप कौर, समाज सेवक जसविंदर ढड्डा, रमन नेहरा और इंद्रजीत सिंह बसरा ने विशेष अतिथियों के रूप में उपस्थिति दर्ज करवाई। मलकीयत सिंह रगबोत्रा ने ट्रस्ट के इस प्रयास की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि पिछले काफी वर्षों से दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल और व्हीलचेयर जैसी सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है, जो किसी जरूरतमंद की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने का बहुमूल्य साधन है।

blank

पार्षद अमनदीप कौर ने भी ट्रस्ट के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज को अपनी क्षमता के अनुसार इसी तरह जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रयास करने चाहिए। क्योंकि ऐसे प्रयास वास्तव में समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए बेहद सहायक साबित होते हैं और उनकी जिंदगी को न केवल सुगम बना सकते हैं, बल्कि उदास चेहरों पर खुशी भी ला सकते हैं। प्रदेश कोऑर्डिनेटर राजिंदर कुमार बंटी ने बताया कि इस सेवा कार्य में सरदारी लाल बंगड़ (यू.के.) और महिन्द्र भट्टी (जर्मन) की ओर से विशेष सहयोग दिया गया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ट्रस्ट द्वारा विदेशों में बसे और क्षेत्र से जुड़े दानी सज्जनों के सहयोग से जरूरतमंद दिव्यांगों तक सहायता पहुंचाने के कार्य लगातार जारी रखे जाएंगे। इस अवसर पर बी.एच. खान, लेक्चरार शीतल कुमार अहीर, ठेकेदार जसविंदर सिंह अकालगढ़, गुरनाम पाल प्रधान गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास अकालगढ़, डा. बब्बू, नरेश गंगड़, सुखविंदर शिवपुरी, अशोक संधी, विनय कुमार बिट्टू, विजय कुमार संधी, हरबंस लाल संधी, नरिंद्र सिंह, सतनाम कौर, कमलेश देवी, बीबी गेजो सहित ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य शिंगारा राम, ट्रस्ट कैशियर आशा रानी चुम्बर, जस्सी अकालगढ़, कैल्विन चुम्बर और समूह मोहल्ला वासी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिला कपूरथला में लगाए जा रहे आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी के फ्री आयुष कैंपों का लाभ लें मरीज : डा. परमिंदर कौर

    फगवाड़ा, 11 सितंबर (भूपिंदर सिंह) डायरेक्टर आयुर्वेद पंजाब के दिशा-निर्देशों के तहत जिला कपूरथला में 10 फ्री आयुष कैंप लगाए जा रहे हैं। अधिक जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी…

    ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਸਿਰ ਸਜਿਆ ਫਗਵਾੜਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਦਾ ਤਾਜ

    ਫਗਵਾੜਾ 11 ਸਤੰਬਰ (ਆਸ਼ੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ) ਫਗਵਾੜਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਦੀ ਸਾਲ 2026-27 ਲਈ ਅੱਜ ਹੋਈ ਚੋਣ ਦੇ ਨਤੀਜਿਆਂ ਅਨੁਸਾਰ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨੂੰ ਬਾਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੁਣ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error:Content is protected !!