
फगवाड़ा 31 अगस्त ( आशीष शर्मा ) ऑल इंडिया एंटी करप्शन फोरम (रजि.) के पंजाब प्रधान गुरदीप सिंह कंग ने फगवाड़ा के नवनियुक्त एस.पी. मेजर सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स. मेजर सिंह को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं तथा फगवाड़ा की कानून-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। मुलाकात के दौरान गुरदीप सिंह कंग ने कहा कि समाज में भ्रष्टाचार को रोकने तथा आम लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के बीच आपसी तालमेल बेहद जरूरी है। उन्होंने फोरम की ओर से भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम तथा लोकहित में किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। नवनियुक्त एस.पी. फगवाड़ा स. मेजर सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की। मुलाकात के दौरान लोकहित से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर भी सहमति व्यक्त की गई। इस अवसर पर फोरम के जिला प्रधान चंद्र शेखर खुल्लर, संजीव लांबा, सतविंदर सिंह भमरा, अमरजीत सिंह गांधी, सरबजीत सिंह भमरा, सतविंदर सिंह जस्सल, प्रदीप कुमार, अमरीक सिंह सीकरी आदि उपस्थित थे।
