
- स्वर्गीय श्रीमती फुलां रानी दुग्गल की याद में दुग्गल परिवार ने करवाया आयोजन
फगवाड़ा 6 सितंबर (आशीष शर्मा ) लोक सेवा दल रजि. फगवाड़ा की ओर से 81वां निःशुल्क ब्लड शुगर जांच कैंप स्वर्गीय श्रीमती फुलां रानी दुग्गल, पत्नी स्वर्गीय श्री बलराज दुग्गल जी की स्मृति में दुग्गल परिवार के सहयोग से सत्यम लैब, खेड़ा रोड में आयोजित किया गया। कैंप का उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते ब्लड शुगर की जांच करवाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कैंप लोक सेवा दल के प्रधान देविंदर सिंह की अध्यक्षता में तथा अशोक दुग्गल की देखरेख में आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 55 लोगों के ब्लड शुगर की निःशुल्क जांच की गई। कैंप में आने वाले लोगों की शुगर की जांच करने के साथ-साथ उन्हें खान-पान, नियमित व्यायाम तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के प्रति भी जागरूक किया गया।

इस अवसर पर लोक सेवा दल के प्रधान देविंदर सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य जांच कैंप लगाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ब्लड शुगर जैसी समस्या का समय रहते पता चलने पर उचित सावधानियां बरतकर इसके गंभीर प्रभावों से बचा जा सकता है। उन्होंने दुग्गल परिवार द्वारा स्वर्गीय श्रीमती फुलां रानी दुग्गल की याद में यह सेवा कार्य करवाने की सराहना की।

अशोक दुग्गल ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा और समाज के हित में स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने कैंप में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों और सत्यम लैब का आभार व्यक्त किया।कैंप के दौरान लोक सेवा दल के डायरेक्टर वरिंद्र शर्मा, मुख्य सचिव पवन कश्यप, कोषाध्यक्ष संजीव लांबा, उपप्रधान दीपक गुप्ता, चेयरमैन मनमोहन सिंह वालिया, अमरजीत सिंह ढिल्लों, रविंद्र पनेसर, अशोक दुग्गल, डॉ. मनीष कालिया, नेहा, सुखविंदर कौर, भाविन और अरविंद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने स्वास्थ्य जांच कैंप को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।
