लघु उद्योग भारती की 9वीं मासिक बैठक संपन्न फगवाड़ा के उद्योगपतियों ने सांसद डा. राजकुमार चब्बेवाल के समक्ष रखीं समस्याएं

गवाड़ा 3 सितंबर ( भूपिंदर सिंह ) लघु उद्योग भारती फगवाड़ा की 9वीं मासिक बैठक शाखा प्रधान इंदर पाल खुराना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान उद्योगों को प्रभावित कर रही रोजाना की बार-बार बिजली कटौती, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, टूटी सडक़ों, नाजायज कब्जों तथा सडक़ों के किनारे फेंके जा रहे कचरे संबंधी मुद्दे गंभीरता से उठाए गए। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे लोकसभा सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा उठाए गए सभी जायज और जनहित से जुड़े मुद्दों को संबंधित विभागों के ध्यान में लाकर प्राथमिकता के आधार पर हल करवाया जाएगा। बैठक के दौरान औद्योगिक क्षेत्रों में बार-बार लग रहे बिजली के कटों के कारण इंडस्ट्री के कामकाज पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। उद्योगपतियों ने कहा कि निर्बाध बिजली आपूर्ति औद्योगिक उत्पादन और कारोबार के लिए बेहद जरूरी है। इसके अलावा शहर में बढ़ रही ट्रैफिक समस्या और भारी औद्योगिक एवं व्यावसायिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन की जरूरत पर भी जोर दिया गया। बैठक में कई सडक़ों की खस्ता हालत का मुद्दा गंभीरता के साथ उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि सडक़ों की खराब हालत के कारण औद्योगिक वाहनों के साथ-साथ आम लोगों और आपातकालीन सेवाओं को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा नाजायज कब्जों के कारण सडक़ों के संकरे होने और यातायात में पैदा हो रही रुकावटों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।

blank

उद्योगपतियों ने सांसद एवं आम आदमी पार्टी विधानसभा हलका फगवाड़ा के इंचार्ज डॉ. राजकुमार से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए नाजायज कब्जों के खिलाफ प्रभावी और लगातार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी तरह सडक़ों के किनारों पर फेंके जा रहे कचरे के कारण शहर की स्वच्छता और पर्यावरण पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव के बारे में भी चर्चा हुई। उद्योगपतियों ने मांग की कि कचरे को नियमित उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और सडक़ों के किनारे कूड़ा फेंकने से रोकने के लिए उचित प्रबंध किए जाएं। उपस्थितों को संबोधित करते हुए डा. राज कुमार चब्बेवाल ने उद्योगपतियों द्वारा रखे गए मुद्दों को संबंधित विभागों से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई को प्राथमिकता के आधार पर अमल में लाने का भरोसा दिया।

blank

डॉ. राजकुमार के साथ पहुंचे मेयर रामपाल उप्पल, डिप्टी मेयर विक्की सूद और मार्केट कमेटी के चेयरमैन अनुराग मनखंड ने भी अपने बहुमूल्य विचार साझा किए और शहर की इंडस्ट्री तथा आम लोगों से संबंधित सभी मुश्किलों को अपने-अपने स्तर पर दूर करने के लिए पुरजोर प्रयास करने का भरोसा दिया। अंत में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष आई.पी. खुराना ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्यों का बैठक में पधारने तथा औद्योगिक समुदाय की समस्याओं के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

blank

उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास और शहर का नागरिक विकास एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बैठक में रखे गए सभी मुद्दों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर जल्द हल करवाया जाएगा। इस अवसर पर पंकज गौतम, अशोक सेठी, मुखिंदर सिंह, अरविंद बग्गा, अशोक गुप्ता, पवन कुमार कालड़ा, सुबोध सोबती, परमिंदर सिंह कुंदी, राम मखेजा, सुमित शर्मा, राजिंदर सोंधी, अनुज जैन, कुलवंत ननरा, सुरिंदर चावला, वरिंदर अरोड़ा, आलोक सेठी, रंजन जलोटा, राजेश चड्ढा, अश्वनी कंसारा, राकेश सूद, आई.एम. शर्मा, हरभजन लक्की सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिला कपूरथला में लगाए जा रहे आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी के फ्री आयुष कैंपों का लाभ लें मरीज : डा. परमिंदर कौर

    फगवाड़ा, 11 सितंबर (भूपिंदर सिंह) डायरेक्टर आयुर्वेद पंजाब के दिशा-निर्देशों के तहत जिला कपूरथला में 10 फ्री आयुष कैंप लगाए जा रहे हैं। अधिक जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी…

    ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਸਿਰ ਸਜਿਆ ਫਗਵਾੜਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਦਾ ਤਾਜ

    ਫਗਵਾੜਾ 11 ਸਤੰਬਰ (ਆਸ਼ੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ) ਫਗਵਾੜਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਦੀ ਸਾਲ 2026-27 ਲਈ ਅੱਜ ਹੋਈ ਚੋਣ ਦੇ ਨਤੀਜਿਆਂ ਅਨੁਸਾਰ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨੂੰ ਬਾਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੁਣ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error:Content is protected !!