
- खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन के लिये डा. चब्बेवाल ने भी थामा बल्ला
फगवाड़ा 7 सितंबर (आशीष शर्मा) सर्व नौजवान सभा (रजि.) फगवाड़ा की ओर से टी.डब्ल्यू.ई.आई. स्कूल की ग्राउंड में चलाई जा रही एस.एन.एस. क्रिकेट अकादमी में विशेष खेल समारोह सभा के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह की देखरेख में करवाया गया। इसमें लोकसभा सदस्य और आम आदमी पार्टी के फगवाड़ा हलका इंचार्ज डा. राजकुमार चब्बेवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। समारोह के दौरान खास बात यह रही कि डा. राज कुमार ने खिलाडिय़ों को सिर्फ संबोधित करके ही उत्साहित नहीं किया, बल्कि खुद भी क्रिकेट के मैदान में उतरकर खेल का आनंद लिया। डॉ. चब्बेवाल टीम और वकीलों की टीम के बीच 5-5 ओवर का क्रिकेट मुकाबला भी करवाया गया। डॉ. चब्बेवाल की मैदान में सक्रिय भागीदारी ने खिलाडिय़ों का खूब उत्साह बढ़ाया। इसके अलावा अंडर-19 खिलाडिय़ों के बीच भी क्रिकेट मुकाबला करवाया गया। दोनों मैचों के दौरान खिलाडिय़ों ने शानदार खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान एस.एन.एस. क्रिकेट अकादमी की ओर से अकादमी को डी.सी.ए. (जिला क्रिकेट एसोसिएशन) कपूरथला से एफीलिएट करवाने संबंधी डॉ. राज कुमार चब्बेवाल को एक ज्ञापन भी दिया गया। अकादमी प्रबंधकों ने कहा कि डी.सी.ए. से एफीलिएशन होने से अकादमी के खिलाडिय़ों को अधिक अवसर मिल सकते हैं और वे जिला स्तर के मुकाबलों सहित उच्च स्तर की क्रिकेट की ओर आगे बढ़ सकेंगे। खिलाडिय़ों से बातचीत करते हुए डॉ. राज कुमार ने कहा कि एस.एन.एस. क्रिकेट अकादमी की ओर से युवाओं को खेलों से जोडऩे और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए किया जा रहा प्रयास बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि खेलें सिर्फ शारीरिक तंदुरुस्ती का साधन ही नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व के गुण भी पैदा करती हैं।

उन्होंने खिलाडिय़ों को मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ खेलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जीत-हार से ज्यादा खेल के प्रति ईमानदारी और लगातार मेहनत अधिक महत्वपूर्ण है। यदि युवाओं को सही मार्गदर्शन, मेहनत करने का अवसर और उचित प्लेटफॉर्म मिले तो वे अपने क्षेत्र और पंजाब का नाम रोशन कर सकते हैं। सर्व नौजवान सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि एस.एन.एस. क्रिकेट अकादमी शुरू करने का मुख्य उद्देश्य फगवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को ऐसा मंच देना है, जहां वे अपनी खेल प्रतिभा को सही दिशा में विकसित कर सकें। उन्होंने कहा कि अकादमी में खिलाडिय़ों को मेहनती और अनुभवी कोचों की देखरेख में क्रिकेट की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अकादमी को डी.सी.ए. से एफीलिएट करवाने के लिए मांग-पत्र देने का उद्देश्य खिलाडिय़ों के लिए और बेहतर तथा आधिकारिक अवसर पैदा करना है। सभा का प्रयास है कि इन खिलाडिय़ों को भविष्य में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाए। सुखविन्द्र सिंह ने कहा कि सर्व नौजवान सभा समाज सेवा के साथ-साथ युवाओं को खेलों, शिक्षा और कौशल विकास से जोडऩे के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने अकादमी के कोचों, खिलाडिय़ों और अभिभावकों का भी सहयोग के लिए आभार जताया। इसी दौरान फगवाड़ा के मेयर रामपाल उप्पल, अनुराग मनखंड चेयरमैन मार्केट कमेटी, संतोष कुमार गोगी जिला सचिव आम आदमी पार्टी, विक्की सूद डिप्टी मेयर और प्रिंसिपल गुरमीत सिंह पलाही भी विशेष अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे और खिलाडिय़ों से परिचय लेते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह के अंत में सभा की ओर से मुख्य अतिथि डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और समूह गणमान्य अतिथियों का आभार प्रकट किया गया। सभा और एकेडमी द्वारा डा. चब्बेवाल को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित भी किया गया। खिलाडिय़ों ने भी भविष्य में और मेहनत करके अकादमी और फगवाड़ा का नाम रोशन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर एडवोकेट कश्मीर सिंह मल्ली, एडवोकेट संदीप कुमार, अंकुश ओहरी, पार्षद प्रितपाल कौर तुली, ललित सकलानी, जसदेव सिंह पार्षद, हरप्रीत सिंह भोगल पार्षद, अर्जुन सुधीर, सौरव हांडा, स्वर्ण सिंह, जसपाल सिंह चीमा आर्किटेक्ट लुधियाना, प्रिंसिपल बलदेव सिंह, अशोक कुमार डी.पी.ई., डॉ. विजय कुमार, रणजीत सिंह बेदी, गुलशन कपूर, गुरदीप सिंह तुली सीनियर नेता, राकेश कोछड़, रविंदर सिंह राय, मदन लाल कोरोटानिया ब्लॉक प्रधान, राज संधू सेवानिवृत्त एस.डी.ओ., परमजीत राय, जगजीत सेठ, पंजाबी गायक बलविंदर बिंदा, पीटर कुमार पंच पलाही, कोच गुरप्रीत सिंह बसरा, कोच हरजोत हैरी, विक्की सिंह युवा नेता, सतनाम सिंह राणा, हरजिंदर गोगना, साहिबजीत साबी, जशन मेहरा, गुरशरण बासी, सुखविंदर सिंह सल्ल पलाही, समाज सेवक रमन नेहरा, रविपाल पंच पलाही, बिक्रमजीत सिंह विक्की, हरमंदर सिंह, बख्शिश राम सेवानिवृत्त एस.डी.ओ., चरणप्रीत सिंह, पीटर पलाही, सौरव मल्ल्हण, घनश्याम, सौरव सेन, मानव महे, तपनाशु, सिद्धार्थ, किरधे सोबती, मुनीश, विजय, कुलवीर, शिवोहम छाबड़ा, गुरकीरत सिंह, भीम, संदीप, दीपांशु, शौर्य सकलानी, साहिल, अंश आदि उपस्थित थे।
