मानवाधिकार आयोग की कोर ग्रुप टीम ने श्री महावीर जैन माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का किया निरीक्षण

blank

गवाड़ा 1 सितंबर ( भूपिंदर सिंह ) श्री महावीर जैन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर रोड फगवाड़ा का पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत गठित कोर ग्रुप के सदस्यों अनिल भल्ला, के.एल. गोगना और समाजिक कार्यकर्ता हरीश धीर, राजेंद्र छाबड़ा एवं राजकुमार ने निरीक्षण किया। टीम ने विद्यालय में विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए सी.सी.टी.वी. कैमरों, वॉशरूम, पेयजल व्यवस्था और कैंटीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने स्कूल की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि व्यक्त की। विद्यालय के व. प्रिंसिपल जगपाल सिंह ने टीम को बताया कि स्कूल परिसर में सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए 100 से अधिक सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए गए हैं, जबकि विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ पेयजल और साफ-सुथरे वॉशरूम की सुविधा भी उपलब्ध है। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध करवाना संस्था की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि स्कूल में सुविधाओं की नियमित निगरानी की जाती है और जरूरत के अनुसार उनमें सुधार किया जाता है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेने के अवसर भी दिए जाते हैं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने आयोग की टीम के निरीक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे संस्थान को अपनी कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करने का अवसर मिलता है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सतीश जैन, सचिव ललित जैन एवं कोषाध्यक्ष अजीत जैन ने कहा कि संस्था विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आयोग की कोर ग्रुप टीम का विद्यालय का निरीक्षण करने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विद्यालय में आवश्यक सुधार एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे प्रयासों को भविष्य में भी प्राथमिकता दी जाएगी।

  • Related Posts

    जिला कपूरथला में लगाए जा रहे आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी के फ्री आयुष कैंपों का लाभ लें मरीज : डा. परमिंदर कौर

    फगवाड़ा, 11 सितंबर (भूपिंदर सिंह) डायरेक्टर आयुर्वेद पंजाब के दिशा-निर्देशों के तहत जिला कपूरथला में 10 फ्री आयुष कैंप लगाए जा रहे हैं। अधिक जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी…

    ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਸਿਰ ਸਜਿਆ ਫਗਵਾੜਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਦਾ ਤਾਜ

    ਫਗਵਾੜਾ 11 ਸਤੰਬਰ (ਆਸ਼ੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ) ਫਗਵਾੜਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਦੀ ਸਾਲ 2026-27 ਲਈ ਅੱਜ ਹੋਈ ਚੋਣ ਦੇ ਨਤੀਜਿਆਂ ਅਨੁਸਾਰ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨੂੰ ਬਾਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੁਣ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error:Content is protected !!