फगवाड़ा के माना राम बौली मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में लगाया गया विशाल भंडारा

गवाड़ा 9 सितंबर (आशीष शर्मा)श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में फगवाड़ा के चाहल नगर चौक स्थित प्रसिद्ध मंदिर माना राम बौली में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा मंदिर माना राम सुधार वेलफेयर सोसायटी की ओर से लगाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सोसायटी के प्रधान एवं शिरोमणि विश्वकर्मा मंदिर फगवाड़ा के पूर्व अध्यक्ष बलवंत राय धीमान की अध्यक्षता में किया गया।

vstc

भंडारे के दौरान मंदिर परिसर तथा चाहल नगर चौक से गुजरने वाले राहगीरों और श्रद्धालुओं को श्रद्धा एवं प्रेमभाव से प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तथा सेवा कार्य में भी सहयोग दिया। इस दौरान पूरा वातावरण धार्मिक एवं भक्तिमय नजर आया।

blank

इस अवसर पर मंदिर माना राम सुधार वेलफेयर सोसायटी के प्रधान बलवंत राय धीमान ने कहा कि भारतीय संस्कृति में धार्मिक पर्वों का विशेष महत्व है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाती है। ऐसे धार्मिक अवसर लोगों को आपसी भाईचारे, प्रेम, सेवा और सद्भावना का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों एवं राहगीरों को भोजन करवाना तथा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने भंडारे के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, सेवादारों एवं समूह मोहल्ला निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग के बिना ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को सफल बनाना संभव नहीं है। उन्होंने सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भी दीं।

blank

भंडारे की सेवा में सूरज धीमान, प्रेमदीप चग्गर, कमल कनौजिया, तरुण दुग्गल, गोवर्धन बस्सी, राज कुमार जम्बू, अमित गोगना, अंकुश धीमान, विशाल भोगल, अमर शर्मा, पंडित शिवनारायण शर्मा, दीपक सहदेव, रविंद्र मल्लन, भंडारी, जिम्मी धीमान व जस्सी सहित समूह मोहल्ला निवासियों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। सेवादारों ने श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को प्रसाद वितरित करने के साथ-साथ भंडारे की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में भी सहयोग किया।

  • Related Posts

    जिला कपूरथला में लगाए जा रहे आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी के फ्री आयुष कैंपों का लाभ लें मरीज : डा. परमिंदर कौर

    फगवाड़ा, 11 सितंबर (भूपिंदर सिंह) डायरेक्टर आयुर्वेद पंजाब के दिशा-निर्देशों के तहत जिला कपूरथला में 10 फ्री आयुष कैंप लगाए जा रहे हैं। अधिक जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी…

    ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਸਿਰ ਸਜਿਆ ਫਗਵਾੜਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਦਾ ਤਾਜ

    ਫਗਵਾੜਾ 11 ਸਤੰਬਰ (ਆਸ਼ੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ) ਫਗਵਾੜਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਦੀ ਸਾਲ 2026-27 ਲਈ ਅੱਜ ਹੋਈ ਚੋਣ ਦੇ ਨਤੀਜਿਆਂ ਅਨੁਸਾਰ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨੂੰ ਬਾਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੁਣ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error:Content is protected !!