सुशील शर्मा का निधन लायंस परिवार के लिए कभी न पूरा होने वाला घाटा : लायन रवि मंगल

  • एस.डी.पुत्री पाठशाला में मनाया शिक्षक दिवस, पांच अध्यापकों को किया सम्मानित

गवाड़ा 9 सितंबर (आशीष शर्मा) लायंस क्लब फगवाड़ा विश्वास और एलायंस क्लब की ओर से शिक्षक दिवस लायंस क्लब फगवाड़ा विश्वास के चार्टर प्रधान स्वर्गीय लायन सुशील शर्मा की मधुर स्मृति को समर्पित करते हुए एस.डी. पुत्री पाठशाला सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हदियाबाद फगवाड़ा में बेस्ट टीचर अवार्ड-2026 समारोह का आयोजन लायंस प्रधान लायन प्रदीप सिंह की अगुवाई में किया गया। समारोह की शुरुआत स्व. सुशील शर्मा को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि भेंट करते हुए की गई।

vstc

उपरांत लायंस सचिव रवि मंगल ने बताया कि स्व. सुशील शर्मा पेशे से अध्यापक होने के साथ-साथ एक बेहतरीन मंच संचालक और समाज सेवा के प्रति समर्पित शख्सियत थे। उन्होंने लोक सेवा दल के माध्यम से समाज सेवा की शुरुआत की और लायंस क्लब से जुडक़र अपना कीमती समय लोक भलाई के कार्यों के लिए समर्पित किया तथा इलाके में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि स्व. सुशील शर्मा का अचानक अलविदा कह जाना लायंस परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है। इस दौरान पांच अध्यापकों को बेस्ट टीचर अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया, जिनमें हरमेश लाल, अनीता थापर, तजिंदर कौर, वॉलंटियर टीचर रोमा गुप्ता और श्री सचिन बेदी शामिल थे।

blank

इस मौके क्लब के रीजन चेयरमैन लायन अश्वनी शर्मा, ज्वाइंट चेयरमैन लायन इंद्रजीत सिंह, लायन बलविंदर सिंह, लायन सुरिंदर पाल, लायन अवतार सिंह, नॉन-लायन चमन लाल, लायन एम.एस. कोहली, लायन अमित सूद, लायन हरमेश और लायन सुखजीत सिंह समरा के अलावा स्व. सुशील शर्मा के सुपुत्र नवोदित शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित थे। वक्ताओं ने स्व. सुशील शर्मा को याद करते हुए कहा कि उनका अचानक बिछड़ जाना समाज, शिक्षा जगत और लायंस क्लब परिवार के लिए जो खालीपन छोड़ गया है, उसे भरने में लंबा समय लगेगा।

blank

सुशील शर्मा ने अपनी सेवा भावना, मिलनसार स्वभाव और समाज के प्रति जिम्मेदारी से जो मिसाल कायम की, वह हमेशा याद रहेगी। उनकी याद में अध्यापक दिवस समारोह करवाना उनकी सेवाओं को सम्मान देने के साथ-साथ उनके दिखाए समाज सेवा के मार्ग को आगे बढ़ाने का भी एक विनम्र प्रयास है। स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती रीटा थापर और समूचे स्टाफ की ओर से लायंस क्लब के सदस्यों का अध्यापकों के सम्मान और उत्साहवर्धन के लिये हार्दिक आभार प्रकट किया। मंच संचालन की जिम्मेदारी मैडम मोनिका शर्मा ने बखूबी निभाई। इस अवसर पर लायंस और एलायंस क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों के अलावा स्कूल स्टाफ भी उपस्थित था।

  • Related Posts

    जिला कपूरथला में लगाए जा रहे आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी के फ्री आयुष कैंपों का लाभ लें मरीज : डा. परमिंदर कौर

    फगवाड़ा, 11 सितंबर (भूपिंदर सिंह) डायरेक्टर आयुर्वेद पंजाब के दिशा-निर्देशों के तहत जिला कपूरथला में 10 फ्री आयुष कैंप लगाए जा रहे हैं। अधिक जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी…

    ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਸਿਰ ਸਜਿਆ ਫਗਵਾੜਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਦਾ ਤਾਜ

    ਫਗਵਾੜਾ 11 ਸਤੰਬਰ (ਆਸ਼ੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ) ਫਗਵਾੜਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਦੀ ਸਾਲ 2026-27 ਲਈ ਅੱਜ ਹੋਈ ਚੋਣ ਦੇ ਨਤੀਜਿਆਂ ਅਨੁਸਾਰ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨੂੰ ਬਾਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੁਣ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error:Content is protected !!