लोक सेवा दल ने लगाया 81वां निःशुल्क ब्लड शुगर जांच कैंप

  • स्वर्गीय श्रीमती फुलां रानी दुग्गल की याद में दुग्गल परिवार ने करवाया आयोजन

फगवाड़ा 6 सितंबर (आशीष शर्मा ) लोक सेवा दल रजि. फगवाड़ा की ओर से 81वां निःशुल्क ब्लड शुगर जांच कैंप स्वर्गीय श्रीमती फुलां रानी दुग्गल, पत्नी स्वर्गीय श्री बलराज दुग्गल जी की स्मृति में दुग्गल परिवार के सहयोग से सत्यम लैब, खेड़ा रोड में आयोजित किया गया। कैंप का उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते ब्लड शुगर की जांच करवाने के लिए प्रेरित करना रहा।

vstc

कैंप लोक सेवा दल के प्रधान देविंदर सिंह की अध्यक्षता में तथा अशोक दुग्गल की देखरेख में आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 55 लोगों के ब्लड शुगर की निःशुल्क जांच की गई। कैंप में आने वाले लोगों की शुगर की जांच करने के साथ-साथ उन्हें खान-पान, नियमित व्यायाम तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के प्रति भी जागरूक किया गया।

blank

इस अवसर पर लोक सेवा दल के प्रधान देविंदर सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य जांच कैंप लगाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ब्लड शुगर जैसी समस्या का समय रहते पता चलने पर उचित सावधानियां बरतकर इसके गंभीर प्रभावों से बचा जा सकता है। उन्होंने दुग्गल परिवार द्वारा स्वर्गीय श्रीमती फुलां रानी दुग्गल की याद में यह सेवा कार्य करवाने की सराहना की।

blank

अशोक दुग्गल ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा और समाज के हित में स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने कैंप में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों और सत्यम लैब का आभार व्यक्त किया।कैंप के दौरान लोक सेवा दल के डायरेक्टर वरिंद्र शर्मा, मुख्य सचिव पवन कश्यप, कोषाध्यक्ष संजीव लांबा, उपप्रधान दीपक गुप्ता, चेयरमैन मनमोहन सिंह वालिया, अमरजीत सिंह ढिल्लों, रविंद्र पनेसर, अशोक दुग्गल, डॉ. मनीष कालिया, नेहा, सुखविंदर कौर, भाविन और अरविंद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने स्वास्थ्य जांच कैंप को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

  • Related Posts

    जिला कपूरथला में लगाए जा रहे आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी के फ्री आयुष कैंपों का लाभ लें मरीज : डा. परमिंदर कौर

    फगवाड़ा, 11 सितंबर (भूपिंदर सिंह) डायरेक्टर आयुर्वेद पंजाब के दिशा-निर्देशों के तहत जिला कपूरथला में 10 फ्री आयुष कैंप लगाए जा रहे हैं। अधिक जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी…

    ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਸਿਰ ਸਜਿਆ ਫਗਵਾੜਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਦਾ ਤਾਜ

    ਫਗਵਾੜਾ 11 ਸਤੰਬਰ (ਆਸ਼ੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ) ਫਗਵਾੜਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਦੀ ਸਾਲ 2026-27 ਲਈ ਅੱਜ ਹੋਈ ਚੋਣ ਦੇ ਨਤੀਜਿਆਂ ਅਨੁਸਾਰ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨੂੰ ਬਾਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੁਣ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error:Content is protected !!