एस.डी. माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

  • विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से गुरुजनों को किया सम्मानित

गवाड़ा 5 सितंबर (आशीष शर्मा) श्री के.के  सरदाना के सानिध्य में शिक्षा का प्रसार कर रहे एसडी माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फगवाड़ा में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अध्यापकों के सम्मान में सुंदर गीत, मनमोहक नृत्य तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कीं। विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों को विशेष उपाधियों से सम्मानित कर उनके प्रति अपने सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय का वातावरण गुरु-शिष्य के प्रेम और सम्मान से सराबोर नजर आया।

vstc

भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस की महत्ता पर भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। विद्यालय की डायरेक्टर सुश्री निर्मल कोहली तथा प्रधानाचार्य श्रीमती निशि पुरी ने सभी शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही बच्चों एवं शिक्षकों का मुंह मीठा करवाकर शिक्षक दिवस की खुशियां साझा की गईं। इस अवसर पर डायरेक्टर सुश्री निर्मल कोहली ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का निर्माण भी करते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक अच्छे शिक्षक का मार्गदर्शन विद्यार्थी के जीवन की दिशा बदल सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा अपने शिक्षकों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम की सराहना की।

blank

प्रधानाचार्य श्रीमती निशि पुरी ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि डा. एस. राधाकृष्णन का जीवन शिक्षा और शिक्षक के महत्व का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि गुरु का स्थान विद्यार्थी के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और शिक्षकों का सम्मान करना हमारी संस्कृति की महान परंपरा है।

blank

उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों से सीख लेकर जीवन में अनुशासन, मेहनत और अच्छे संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।

  • Related Posts

    जिला कपूरथला में लगाए जा रहे आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी के फ्री आयुष कैंपों का लाभ लें मरीज : डा. परमिंदर कौर

    फगवाड़ा, 11 सितंबर (भूपिंदर सिंह) डायरेक्टर आयुर्वेद पंजाब के दिशा-निर्देशों के तहत जिला कपूरथला में 10 फ्री आयुष कैंप लगाए जा रहे हैं। अधिक जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी…

    ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਸਿਰ ਸਜਿਆ ਫਗਵਾੜਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਦਾ ਤਾਜ

    ਫਗਵਾੜਾ 11 ਸਤੰਬਰ (ਆਸ਼ੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ) ਫਗਵਾੜਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਦੀ ਸਾਲ 2026-27 ਲਈ ਅੱਜ ਹੋਈ ਚੋਣ ਦੇ ਨਤੀਜਿਆਂ ਅਨੁਸਾਰ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨੂੰ ਬਾਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੁਣ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error:Content is protected !!