5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर शिक्षा मंत्री के गांव गंभीरपुर में होगा राज्य स्तरीय विशाल रोष धरना : मोनिका शर्माकाले कपड़े पहनकर और खाली बर्तन बजाकर सरकार की नीतियों का करेंगे विरोध : बलविंदर कौर

गवाड़ा 2 सितंबर (आशीष शर्मा) पंजाब के सरकारी सहायता प्राप्त (एडिड) स्कूलों के अध्यापकों और कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर एडिड स्कूल यूनियन पंजाब की ओर से 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्री के गांव गंभीरपुर में राज्य स्तरीय विशाल रोष धरना देने का ऐलान किया गया है। यह धरना सुबह 10 बजे गंभीरपुर, आनंदपुर साहिब-नंगल रोड पर दिया जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए एडिड स्कूल यूनियन की जिला प्रधान मोनिका शर्मा और जिला महासचिव बलविंदर कौर ने बताया कि यूनियन के राज्य प्रधान गुरमीत सिंह मदनीपुर और राज्य महासचिव शरणजीत सिंह कादीमाजरा की ओर से यह आह्वान किया गया है। प्रधान मोनिका शर्मा ने कहा कि एडिड स्कूलों के अध्यापक और कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज और हक की मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान शिक्षा विभाग और सरकार की ओर से इन कर्मचारियों की समस्याओं का कोई उचित समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अध्यापकों और कर्मचारियों की रुकी हुई तनख्वाहें तुरंत जारी करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पी.पी.ओ. जारी करने, छठे वेतन आयोग के बकाया एरियर जारी करने सहित अन्य लंबित मांगों का तुरंत निपटारा किया जाना चाहिए।

blank

यूनियन की ओर से लगातार सरकार के ध्यान में यह मामला लाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद मांगों का समाधान न होने के कारण अध्यापकों और कर्मचारियों में भारी रोष पाया जा रहा है। कई महीनों से वेतन न मिलने के कारण अध्यापकों और कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। घरों के रोजाना खर्चे, बच्चों की पढ़ाई और अन्य पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाना मुश्किल हो गया है। मोनिका शर्मा ने कहा कि अध्यापकों और कर्मचारियों को अपने हकों के लिए सडक़ों पर उतरना पडऩा सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने मांग की कि सरकार बिना किसी और देरी के एडिड स्कूलों के कर्मचारियों की तनख्वाहें, पी.पी.ओ. और एरियर जारी करे। वहीं जिला महासचिव बलविंदर कौर ने बताया कि 5 सितंबर के रोष धरने में पूरे प्रदेश से अध्यापक और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। हर जिले की ओर से अपने स्तर पर रोष प्रदर्शन की पूरी तैयारी करके धरने में शिरकत की जाएगी। उन्होंने बताया कि रोष प्रदर्शन के दौरान अध्यापक और कर्मचारी काले कपड़े पहनकर और खाली बर्तन बजाकर सरकार के प्रति अपना रोष प्रकट करेंगे। दोनों अध्यापक नेताओं ने कपूरथला जिले के समूह एडिड स्कूलों के अध्यापकों, कर्मचारियों और यूनियन के साथियों से अपील की कि वे अपने हकों और भविष्य की रक्षा के लिए 5 सितंबर को सुबह 10 बजे गंभीरपुर में बड़ी संख्या में समय पर पहुंचें। उन्होंने कहा कि यूनियन की एकता और संघर्ष की ताकत से ही सरकार को कर्मचारियों की जायज मांगें मानने के लिए मजबूर किया जा सकता है।

  • Related Posts

    जिला कपूरथला में लगाए जा रहे आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी के फ्री आयुष कैंपों का लाभ लें मरीज : डा. परमिंदर कौर

    फगवाड़ा, 11 सितंबर (भूपिंदर सिंह) डायरेक्टर आयुर्वेद पंजाब के दिशा-निर्देशों के तहत जिला कपूरथला में 10 फ्री आयुष कैंप लगाए जा रहे हैं। अधिक जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी…

    ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਸਿਰ ਸਜਿਆ ਫਗਵਾੜਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਦਾ ਤਾਜ

    ਫਗਵਾੜਾ 11 ਸਤੰਬਰ (ਆਸ਼ੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ) ਫਗਵਾੜਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਦੀ ਸਾਲ 2026-27 ਲਈ ਅੱਜ ਹੋਈ ਚੋਣ ਦੇ ਨਤੀਜਿਆਂ ਅਨੁਸਾਰ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨੂੰ ਬਾਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੁਣ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error:Content is protected !!