शिरोमणि अकाली दल (ब) के हलका इंचार्ज स. रणजीत सिंह खुराना ने किया नवनियुक्त पी.ए.सी. सदस्यों का सम्मान

गवाड़ा, 31 अगस्त ( आशीष शर्मा ) शिरोमणि अकाली दल (ब) विधानसभा हलका फगवाड़ा (शहरी) इंचार्ज स. रणजीत सिंह खुराना (कोर कमेटी सदस्य इंडस्ट्री एवं व्यापार विंग पंजाब) की ओर से शिरोमणि अकाली दल की पी.ए.सी. (पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी) के सदस्य बनने पर स. बहादुर सिंह संगतपुर तथा स. गुरमीत सिंह बडवाल को सम्मानित किया गया। रणजीत सिंह खुराना ने दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे पार्टी की नीतियों को और मजबूती से लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त पी.ए.सी. सदस्य स. बहादुर सिंह संगतपुर एवं स. गुरमीत सिंह बडवाल ने पार्टी अध्यक्ष स. सुखबीर सिंह बादल, डा. दलजीत सिंह चीमा और विशेष तौर पर हलका इंचार्ज स. रणजीत सिंह खुराना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी, परिश्रम और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी की मजबूती के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। इस दौरान स. रणजीत सिंह खुराना ने बताया कि पार्टी की ओर से अनुभवी और समर्पित नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी जा रही हैं, ताकि अगले वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों में विरोधियों को भारी अंतर से पछाड़ते हुए स. सुखबीर सिंह बादल के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ किया जा सके। उन्होंने कहा कि नियुक्तियों से मेहनती कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता है और निश्चित तौर पर संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर शिरोमणि अकाली दल की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि पंजाब की जनता भी शिरोमणि अकाली दल का साथ देने के लिए पूरी तरह तैयार है, क्योंकि पहले कांग्रेस और अब आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब का बहुत नुकसान किया है। इसकी भरपाई करने के लिए पंजाब के हितों को समर्पित शिरोमणि अकाली दल (ब) की सत्ता में वापसी बेहद जरूरी है। इस अवसर पर हरविंदर सिंह वालिया, बीबी सरबजीत कौर, अवतार सिंह भुंगरनी, सुखवीर सिंह किन्नड़ा, बलजिंदर सिंह ठेकेदार, सरूप सिंह खलवाड़ा, बलजीत सिंह वालिया, अवतार सिंह मंगी, कुलविंदर सिंह किंदा, जसविंदर सिंह भगतपुरा, सरबजीत सिंह काका, झिरमल सिंह भिंडर, दविंदर सिंह, गुरप्रसाद बग्गा, जसविंदर सिंह बसरा, परमजीत सिंह आजाद, रणजीत सिंह संदल, सुरिंदर सिंह रावलपिंडी, सुखदीप सिंह वालिया, गुरसिमर सिंह, रवनीत सिंह भमरा, अकाशदीप सिंह पाहवा, गुरप्रीत बग्गा तथा अन्य उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन : शिरोमणि अकाली दल (ब) के हलका इंचार्ज स. रणजीत सिंह खुराना नवनियुक्त पी.ए.सी. सदस्य बहादुर सिंह संगतपुर एवं गुरमीत सिंह बडवाल का सम्मान करते हुए। साथ में खड़े हरविंदर सिंह वालिया, अवतार सिंह भुंगरनी, सुखवीर सिंह किन्नड़ा, बलजिंदर सिंह ठेकेदार, बलजीत सिंह वालिया, अवतार सिंह मंगी व अन्य।

  • Related Posts

    जिला कपूरथला में लगाए जा रहे आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी के फ्री आयुष कैंपों का लाभ लें मरीज : डा. परमिंदर कौर

    फगवाड़ा, 11 सितंबर (भूपिंदर सिंह) डायरेक्टर आयुर्वेद पंजाब के दिशा-निर्देशों के तहत जिला कपूरथला में 10 फ्री आयुष कैंप लगाए जा रहे हैं। अधिक जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी…

    ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਸਿਰ ਸਜਿਆ ਫਗਵਾੜਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਦਾ ਤਾਜ

    ਫਗਵਾੜਾ 11 ਸਤੰਬਰ (ਆਸ਼ੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ) ਫਗਵਾੜਾ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਦੀ ਸਾਲ 2026-27 ਲਈ ਅੱਜ ਹੋਈ ਚੋਣ ਦੇ ਨਤੀਜਿਆਂ ਅਨੁਸਾਰ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨੂੰ ਬਾਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੁਣ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।…

    error:Content is protected !!